जो काम पहले से आता है, वहीं से शुरुआत करें

अगर समूह हल्दी की खरीद, सफाई या ग्रेडिंग करता है, तो पहला कदम सुखाना, पीसना और साफ पैकिंग होना चाहिए।

बहुत जटिल प्रोडक्ट से शुरुआत न करें। पहले एक साफ पाउडर पैक, एक छोटा मसाला कॉम्बो और एक आसानी से समझ आने वाला बंडल बनाएं।

  • कच्चे माल की ग्रेडिंग करें
  • बैच नंबर और नेट वेट लिखें
  • नमी नियंत्रण रखें
  • दवा या इलाज जैसे दावे न करें
Bowls of colourful spices
Free stock spice image used as general spice context.

बड़ा निवेश करने से पहले मांग टेस्ट करें

स्थानीय बाजार या एक रिटेल पार्टनर के साथ 50-100 पैक का पायलट करें। दोबारा ऑर्डर, शिकायत, पैकिंग लीकेज और रंग की स्थिरता देखें।

एक साफ फोटो, सही कीमत और WhatsApp ऑर्डर शीट से भी शुरुआती सीख मिल सकती है।